Friday 27 May 2016

कैल्शियम की कमी हर वक्त थकावट का कारण हैं,जानिए दूसरे लक्षण

क्या सारा दिन आप थके थके महसूस करते हैं। क्या कभी आपके शरीर का कोई भी हिस्सा दर्द करने लगता है। इसका मतलब है कि आपके अंदर कैल्शियम की कमी है। अक्सर आपको नहीं पता चल पाता है कि कैल्शियम की कमी के क्या लक्षण होते हैं। आइए जानते हैं कि कैल्शियम की कमी के लक्षण कौन कौन से हैं।

  • कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और उम्र बढ़ने के साथ-साथ फ्रैक्चर होने की संभावना अधिक होती है। उम्र बढ़ने के साथ ऑस्टयोपिरासिस की समस्या भी हो जाती है।
  • आपको कैल्शियम की कमी की वजह से जांघो में दर्द होता है साथ ही साथ आपके मांसपेशियों में अकड़न भी शुरू हो जाती है। 
  • आपके नाखूनों का कमजोर होकर टूटना भी कैल्शियम की कमी का मुख्य कारण होता है। नाखूनों में थोड़ा सा भी झटका लगते ही वे टूट जाते हैं। नाखूनों की परत के उपर सफेद चकते भी दिखने लगते हैं।
  • हड्डियों और दांतों में कैल्शियम का असर अधिक होता है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने से दांत कमजोर होकर टूटने तक लगते हैं। इतना ही नहीं दांतों में दर्द और झनझानाहट भी होती है। कैल्शियम की कमी की वजह से बच्चों के दांत तक भी देरी से निकलते हैं।
  • कैल्शियम की कमी के कारण शरीर पूरी तरह से कमजोर हो जाता है। जिस वजह से मांसपेशियां और हड्डियों में दर्द होता है और इंसान जल्दी ही थकने लगता है। शिुशु को जन्म देने के बाद महिलाओं में यह समस्या अधिक बनी रहती है।
  • कैल्शियम की कमी अक्सर महिलाओं में अधिक देखी जाती है। जिस वजह से पीरियड्स दौरान बेहद दर्द और खून का स्त्राव अधिक होता है।

  • आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कैल्शियम ही बढ़ाता है। यदि शरीर में कैल्शियम का स्तर गिरता है तो आप जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगते हो। कैल्शियम की कमी से आंत और सांस से संबंधित रोग जल्दी लगते हैं।
  • आप  कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए दिन में एक बार दूध या फिर दही ले सकते हैं। अगर नॉनवेज खाते हैं तो मछली एक अच्छा विकल्प है। पनीर या सोयाबीन को अपने खाने में शामिल करें।

No comments:

Post a Comment